फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव उपप्रभारी और पार्षद ने दिया सपा से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व विधायक अजीम भाई के निष्कासन से खफा होकर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के उप प्रभारी गुलाम साबिर व वार्ड नंबर 55 से नवनिर्वाचित पार्षद मुहम्मद अकरम ने समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


साबिर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के हाईकमान द्वारा तीन वर्षों से लगातार निष्ठावान कार्यकर्ताओं व जनाधार वाले नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी के गलत फैसलों के कारण ही जनपद में मात्र एक विधायक बच है। जनाधार वाले नेताआें को पार्टी से निष्कासित कर दलाल किस्म के लोगों को महत्व दिया जा रहा है।

इधर वार्ड नं. 55 से नवनिर्वाचित पार्षद मुहम्मद अकरम ने भी समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा ने संघर्षशील, ईमानदार नेता अजीम भाई को निष्कासित कर निंदनीय कार्य किया है, जिसे फिरोजाबाद की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर की जनता को अजीम भाई व छुट्टन भाई की इज्जत प्यारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें