फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गुस्सा फूटा, घेरा सिंचाई विभाग का दफ्तर

विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। भोजपुरा गांव से गुजरने वाले रजबहा की कई वर्षों से सफाई नहीं होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनका आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने गुरुवार को सिंचाई विभाग का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी किसानों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। वहीं जल्द से जल्द इस समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन



किसान अरविंद राजपूत ने बताया कि रजबहा की कई वर्षों से सफाई नहीं की गई है। सफाई नहीं होने से पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग में इसकी शिकायत भी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रामरतन का कहना है कि उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण फसल भी सूख रही है।

अब फसलों में पानी देने का समय आ गया है। लेकिन रजबहा की सफाई न होने के कारण पानी नहीं आ रहा है। सिंचाई विभाग इसके लिए कोई भी इंतजाम नहीं कर रहा है। बता दें कि गांव भोजपुरा की सीमा से गुजरते हुए रजवाह की सफाई काफी समय से नहीं की गई है।
विज्ञापन


आलम यह है कि कई जगह पर रजबहा टूट और फूट गया है। वही कूड़ा-करकट और झाड़ियों के चलते पानी भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

सीडीओ विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों के ज्ञापन को भी एक्सईएन नहर को भेज दिया गया है। साथ ही जल्द से जल्द रजबहा की सफाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें