फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने हासिल किया कुख्यात साहून का बी-वारंट

विज्ञापन
जेल - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
मथुरा। पांच लाख के इनामिया कुख्यात साहून का बी वारंट मथुरा क्राइम ब्रांच ने हासिल कर लिया है। इस बी वारंट को लेकर शेरगढ़ पुलिस दिल्ली जाएगी। पुलिस तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात को बी वारंट तामील कराएगी।
विज्ञापन


दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी, हरियाणा और तेलंगाना से पांच लाख रुपये के इनामिया साहून को पकड़ने के लिए इन राज्यों की पुलिस पूरी शिद्दत से जुटी थी। मथुरा पुलिस के दबाव में कुख्यात साहून ने हरियाणा के नूहं में शरण ले ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ नवंबर को हरियाणा के नूहं से मुठभेड़ में पांच लाख के इनामिया साहून मेव को दबोच लिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात की सात दिन की रिमांड भी ले ली थी।

दिल्ली पुलिस की रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रही मथुरा क्राइम ब्रांच ने कुख्यात साहून का बी वारंट हासिल कर लिया। कुख्यात पर मथुरा के विभिन्न थानों में करीब 40 मुकद्दमें दर्ज हैं। शेरगढ़ पुलिस को बी वारंट मिल चुका है। क्राइम ब्रांच प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि कुख्यात साहून का बी वारंट हासिल करके शेरगढ़ पुलिस को थमा दिया है। शेरगढ़ थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि जल्द ही तिहाड़ जेल में कुख्यात को बी वारंट तामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें