फिरोजाबाद। छात्रों के लिए 10 किमी एवं छात्राओं के लिए पांच किमी की अधिकतम दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। शासन से बनकर आए परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी सामने आई है। उन्हें संसोधन कराने के लिए 25 नवंबर को होनी वाली बैठक में विचार होगा। संशोधन के लिए शासन को सूचना भेजी जा रही है।
नरायन इंटर कालेज का परीक्षा केंद्र 22 किमी दूर बहादुरपुर में बनाया गया है। वहीं जीजीआईसी टूंडला में नियामतपुर का सेंटर गया है, इसकी दूरी पांच किमी हो गई है। इसी तरह एक दर्जन से अधिक स्कूलों के परीक्षा केंद्र मानक से अधिक दूरी पर चले गए हैं। विभाग के संज्ञान में आया तो उनका संशोधन कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
जो शासन स्तर पर भेजी जाएगी। शासन स्तर से कालेजों का दोबारा आवंटन होगा। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि जिन कालेजों के परीक्षा केंद्र दूर हैं। वहीं, अन्य कालेजों की जांच कराई जा रही है। जो कालेज सामने निकलकर आए हैं, उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।