फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर एक्सप्रेस से कटकर मरी गाय

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार दोपहर को रेलवे लाइन पर घूम रही गाय केरला एक्सप्रेस से कटकर मर गई। गाय इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटी। इस हादसे में हाइड्रेंट प्वाइंट भी टूट गए। हादसे के बाद ट्रेन पंद्रह मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को करीब 1:30 बजे नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जा रही केरला एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर आई थी। इसी दौरान पार्सल कार्यालय के सामने लाइन पर घूम रही गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। यह गाय प्लेटफार्म और इंजन की रगड़ से 20 मीटर तक घिसटती रही।

ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही रेल अफसरों में हड़कंप मच गया और स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर के एल मीणा, आरपीएफ, जीआरपी के जवानों सहित इंजीनियरिंग शाखा के लोग मौके पर पहुंच गए और फंसी हुई गाय को निकाला। इससे ट्रेन 15 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन डायरेक्टर का कहना है कि जंक्शन पर आवारा पशुओं को रोकने को इंतजाम किए जा रहे हैं, फिर भी गाय कहीं न कहीं होकर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें