फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास आवंटन पर लगा चुनावी ग्रहण

विज्ञापन
आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के कारण नगर क्षेत्र में आसरा आवास योजना के आवंटन पर रोक लग गई है। लाभार्थियों की चल रही जांच भी पूरी नहीं हो पाई है। इससे आसरा आवास योजना के तहत छत की उम्मीद लगाए लोगों को लाभ मिलने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन



बता दें कि नगर क्षेत्र में बेघर पात्र लोगों को आवास दिए जाने थे। इस योजना पर पात्र लोगों की जांच का कार्य चल रहा है। लेकिन निकाय चुनाव में अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण इसकी जांच प्रभावित हो गई है। इसके कारण पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिलने में देरी हो सकती है।

परियोजना अधिकारी एमए खान ने बताया कि आसरा आवास योजना के तहत अवास बनकर तैयार हैं। अभी उनकी जांच का कार्य चल रहा था। पर, चुनाव के कारण जांच का कार्य पूरा नहीं हो सका है। बताया कि अब चुनाव के बाद ही जांच पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन


पूर्व सरकार ने गरीब लोगों को छत देने के लिए आसरा आवास योजना चलाई थी। जिसके तहत नगर क्षेत्र में 399 आसरा आवास बनाए गए थे। वहीं नगर पालिका में 440 लोगों का चयन भी किया गया था। अभी इस योजना पर पात्रों की जांच का कार्य चल रहा था। जांच में केवल 399 पात्र लोगों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें