फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से रूंधी तक स्टेशनों पर खुलेंगी दैनिक जरूरत की दुकान

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन में यात्रा करने के दौरान जरूरती सामान के लिए अब इधर उधर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मथुरा से लेकर रूंधी तक के सभी स्टेशनों पर अब यात्रा के दौरान जरूरती सामान की दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेन में यात्रियों को सामान, तौलिया, चप्पल, साबुन, दंत मंजन, टूथ ब्रुश, हवा का तकिया, चादर, पानी, ताला चेन तथा पुस्तक सहित अन्य सामान की जरूरत पड़ती है, लेकिन जल्दबाजी व अचानक बने यात्रा के कार्यक्रम के चलते अक्सर यात्री ऐसे सामान को भूल जाते हैं और यात्रा में परेशानी उठानी पड़ती। इसमें यात्रियों केा उक्त सामान अपने परिचितों से स्टेशन पर मंगाना पड़ता है। इसे लेकर अब रेलवे स्टेशनों पर ही यात्रा के दौरान जरूरती सामान की दुकान खोलेगा। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि मथुरा से लेकर रूंधी तक के छोटे से बड़े स्टेशन भूतेश्वर, वृंदावन रोड, आझई, छाता, शोलाका, रूंधी, बंचारी, असावटी स्टेशनों पर सामान की दुकानें खोली जाऐंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें