फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने फिर भरी हुंकार, सैकड़ों धरने पर जुटी

विज्ञापन
आंगनबाड़ी की महिलाएं। - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। मानदेय बढ़ाने और राजकीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पांच दिन से चल रहे धरने में आंगनबाड़ियों ने फिर हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में जुटी आंगनबाड़ी फिर से डीएम को धरना स्थल पर बुलाने पर अड़ी रही। प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ व महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर तालाबंदी कर दी थी। इसके बाद शुक्रवार को फिर से सैकड़ों आंगनबाड़ी कलेक्ट्रेट पर जमी रही और धरना-प्रदर्शन किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शशि प्रभा ने कहा कि पंजीरी वितरण बंद कर पोषण का पैसा बच्चों के माता पिता के खाते में जाना चाहिए। पंजीरी बंटवारे में अधिकारी कमीशन खा रहे हैं और बदनाम आंगनबाड़ी हो रही हैं। इस दौरान शोभा शर्मा, ललिता गौतम, पुष्पलता, ममता, मोनिका, राधारानी, ऊषा शर्मा, सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें