फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाईयों को तिलक कर मांगी दीर्घायु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भैया दूज पर जिला कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतार लगी दिखाई दी। जेल प्रांगण में भैया दूज के लिए बने पार्क में जैसे ही भाई बैरक से निकले तो बहनें गले लग कर बिलख पड़ीं। भाई बहनों को ढांढस बंधाते दिखे। बहनों ने भाईयों को तिलक कर लंबी आयु की कामना की। जेल प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त ही रखीं।
विज्ञापन


भैया दौज के मौके पर जिला कारागार में बहनों को भाई के तिलक करने को आठ बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया। मुख्य द्घार के बाहर बहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जेल फोर्स के आलावा थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी एसपी सिंह, उप निरीक्षक महिला गीता सिंह, एसओ पचोखरा प्रवेश कुमार, नगला सिंघी के ही साथ सात एसआई, 24 कांस्टेबल, आठ महिला कांस्टेबल एवं डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात की गई थी।

प्रवेश पाने के साथ ही बहनें भाई से मिलीं और तिलक कर लंबी आयु की कामना की। बहनों को मोबाइल के साथ खाने की सामग्री नहीं ले जाने दी गई। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान, जेलर पीके त्रिपाठी, डिप्टी जेलर विजय पांडेय ने अंदर की व्यवस्थाएं संभाले रखीं। दोपहर बाद जेल में बंद बहनों को भाई के तिलक कराने का मौका दिया गया। । जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि भैया दूज पर 2249 महिलाओं ने भाइयों के तिलक किया। 405 बच्चों को प्रवेश दिया गया। जबकि बहनों से तिलक कराने कोई भाई नहीं आया।
विज्ञापन

खुद के अपहरण का नाटक कर सौ करोड़ की फिरौती मांगने वाले जेल में बंद बीसी संचालक संजीव गुप्ता से उसकी बहन मिलने जेल में पहुंची। संजीव के साले सागर गुप्ता एवं विकल्प गुप्ता ने अपनी बहनों से तिलक कराया। परिवार मिले तो काफी देर तक बातें होती रहीं। संजीव गुप्ता बहन से काफी देर तक गुफ्तगू करती रहे। बहन एक बार बाहर की ओर निकलीं, लेकिन भाई संजीव को मायूस देखकर दोबारा वापस लौटी और गले मिलकर धीरज बंधाया। इसके बाद वे चली र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें