फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे से दिनदहाड़े दुष्कर्म पीड़िता अगवा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। महोली रोड चौराहे से शनिवार दोपहर 12 बजे दुष्कर्म पीड़िता छात्रा का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हाईवे क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने पिछले माह दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से पुलिस एक को जेल भेज चुकी है। शनिवार दोपहर को पीड़िता बाजार से घर लौट रही थी तभी कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां भी उसके साथ थी। कार सवारों ने मां को धक्का देकर एक तरफ गिरा दिया और युवती को अगवा कर ले गए। मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। हाईवे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि वारदात 12 बजे की है और उन्हें सूचना दो बजे दी गई है। मां ने बताया है कि उसकी लड़की को अगवा करके कार सवार एनएच-2 की तरफ भागे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह महोली रोड चौराहे के आसपास के दुकानदारों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जिन पर मां ने आशंका व्यक्त की है उनकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें