फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में कुपोषण के चिह्नांकन को कराया जाएगा वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला बाल विकास एवं कल्याण विभाग की ओर से एक बार फिर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नांकित किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को वजन कराया जाएगा। 24 अक्तूबर, 27 और 30 अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जनपद में कुल 2982 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन पर जन्म से पांच साल तक के बच्चों का वजन कराया जाएगा। तीन दिवसों में गर्भवती महिलाओं और तकरीबन चार लाख बच्चों का वजन कराया जाएगा। इसके बाद विभाग शासन को जिले में कुपोषण की दर की रिपोर्ट भेजेगा।

विभाग द्वारा भेजे गए आंकड़ों के आधार पर ही जिले के कुपोषित बच्चों के लिए शासन द्वारा पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता है। पिछली दफा गांवों की अपेक्षा शहर के बच्चों में कुपोषण अधिक पाया गया था। हालांकि विभाग को इस बार वजन दिवस पर कड़ी मशक्कत करनी होगी, क्योंकि मानदेय की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन छेड़ा हुआ है। दिवाली बाद वे एक बार फिर से आंदोलन करने की तैयारी में हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वजन दिवस को लेकर विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें