आगरा। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज की पैरवी में भाजपा के विधायक गुरुवार को एडीजी से मिले। विधायक योगेंद्र उपाध्याय, डा. जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, महेश गोयल और राम प्रताप चौहान ने एडीजी से कहा कि फुलट्टी बाजार में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विश्व हिंदू परिषद के नेता को गोली लग सकती थी लेकिन गनीमत है कि ऐसी घटना नहीं हुई। विधायकों ने सुधीर बैंड के संचालक सुधीर शर्मा और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में विधायक राम प्रताप चौहान ने बताया कि सभी विधायक एडीजी और आईजी से शिष्टाचार मुलाकात करने गए थे। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी बाबूलाल ने विहिप नेता पर हुए हमले की निंदा की है।