फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की देखभाल पर नजर रखेगी तीसरी आंख

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जो अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर भंडारण कक्ष और डिस्पेंसरी, वार्ड तक की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल में होमगार्ड तैनाती की संख्या बढ़ाने के बाद अब जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहें हैं। अस्पताल प्रांगण के 16 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें जिला अस्पताल के दोनों गेट, इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम और वार्ड सहित अन्य मुख्य स्थान शामिल हैं। इन जगहों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
1- इमरजेंसी में सुविधा शुल्क के नाम पर होनी वाली खुलेआम वसूल पर लगेगी रोक।
2- ओपीडी में लेट पहुंचने और जल्दी चले जाने वाले चिकित्सकों का लगेगा पता।
3- उपचार के दौरान होने वाली डाक्टर और तीमारदारों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना का हो सकेगा खुलासा।
4- जिला अस्पताल में खड़े होने वाले वाहन चोरों पर लगेगा अंकुश
5- जिला अस्पताल में ेआने वाले अराजकतत्वों पर लगेगी लगाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें