मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर सोमवार को आधा दर्जन बंदी जिला कारागार से रिहा किए गए। यह बंदी काफी दिनों से मथुरा के जिला कारागार में सजा काट रहे थे। मुरझा चुके इन बंदियों के चेहरे जेल से छूटने के बाद खिल उठे। यह पंडितजी को याद करते हुए अपने परिवार से मिलने के लिए चल दिए।
सूबे की सरकार ने पंडितजी के जन्मदिवस पर प्रदेश की सभी कारागारों ने कैदियों को छोड़ने का फरमान जारी किया था। उसी के तहत मथुरा जिला कारागार से आधा दर्जन बंदियों को रिहा कर दिया गया। जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि आधा दर्जन कैदियों को सोमवार को कारागार से रिहा किया गया है। यह कैदी वाहन चोरी, चोरी, रेलवे एक्ट, आर्म्स एक्ट में सजा काट रहे थे।