फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने चढ़ाया संक्रमित खून, प्रसूता और च्चे की मौत

विज्ञापन
अस्पताल का अल्ट्रासांउउ कक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। अवैध रुप से खून बेचने का धंधा जानलेवा बन गया है। गुरुवार रात अवैध प्रसव केंद्र पर झोलाछाप महिला ने प्रसूता को संक्रमित खून चढ़ा दिया, जिससे प्रसूता और बच्चे की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने प्रसव केंद्र पर पथराव कर हंगामा किया। देर रात पुलिस ने परिवारीजनों को शांत कराकर शव पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना के तहत भिसी गुलाबपुर निवासी मुकेश गुरुवार को अपनी पत्नी अनीता का प्रसव कराने दलाल महिला के माध्यम से आगरा रोड पर महिला थाने के सामने अवैध प्रसव केंद्र गया था। मुकेश ने बताया कि पत्नी की हालत ठीक थी, लेकिन झोलाछाप ने ब्लड टेस्ट कराने के बाद खून चढ़ाने की बात कही। सात हजार रुपये लेकर दो यूनिट ब्लड मंगाया। आरोप है कि खून चढ़ते ही अनीता की हालत बिगड़ने लगी।
आरोप है कि हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने कई इंजेक्शन लगाए और हालत ठीक बता गुमराह करती रही। मुकेश की माने तो अनीता और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत होने पर झोलाछाप ने बेहोश बताकर आगरा रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने अवागढ़ पहुंच कर बताया कि दोनो की मौत हो चुकी है। इस पर परिवारीजन रास्ते से लौटे और अवैध प्रसव केंद्र पर देर रात पथराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ब्लड बैंक से नहीं तो फिर कहां से संक्रमित खून
अवैध नर्सिंग होम में प्रसूता अनीता का चढ़ाया गया संक्रमित खून जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से नहीं लिया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि झोलाछाप ने खून कहां से खरीदा। यानी जिला मुख्यालय पर अवैध रुप से खून निकालने और उसे बेचने का कारोबार चोरी छिपे फल फूल रहा है। धंधे में लिप्त दलालों की माने तो पीपल अड्डा और हाथीगेट इलाके में खून निकालने और बेचने का धंधा चल रहा है।

पीपल अड्डा और मेनगंज में खून बेचने का कारोबार
पीपल अड्डा इलाके में एक पैथलोजी लैब की आड़ में खून बेचा जा रहा है। लैब संचालक हाजीपुर में खून निकाल कर झोलाछापों और नर्सिंग होम में बेच रहे हैं। मेनगंज में 2006 के बाद विगत 15 अप्रैल को बिना पैथलोजी लैब के ही खून निकाल कर बेचने का खुलासा हो चुका है। मामले में लैब संचालक के पिता अक्कू जैन को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य अभियुक्त अभी तक नहीं पकड़ा गया। सूत्रों का दावा है कि मेनगंज में दोबारा अवैध रुप से खून निकालने और बचने का धंधा चल निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें