फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दूध लेने गई महिला के साथ एक समाज विशेष के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला से अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। इस बीच पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी मौके से भाग गया। महिला से हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना लाइनपार का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र की रेलवे कालोनी में निवास करने वाली महिला गुरुवार शाम को दूध लेने के लिए गांव दतौजी गई थी। गांव के समीप एक दुकान पर बैठे चार युवकों ने महिला को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने छोड़ दिया। महिला ने इसकी शिकायत आरोपियों के घर जाकर की। इसको लेकर आरोपी आक्रोशित हो गए। महिला का कहना है कि वह दूध लेकर घर लौट रही थी। तो फिर से आरोपियों ने पकड़ लिया और फिर से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने और शोरगुल करने पर आरोपियों ने अभद्रभाषा का प्रयोग करने पर मारपीट कर दी। इस बीच किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने को देख एक आरोपी भाग गया। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई। जाति विशेष के युवकों द्वारा की गई छेड़छाड़ की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इस बीच आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और थाने का घेराव करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया। तब कहीं जाकर भीड़ थाने से हट सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें