आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से बनाई गई टीमें शुक्रवार को विद्यालयाें की जांच करने निकलीं। छह टीमें बनाई गई है। इसमें तीन टीमों ने स्कूलाें का निरीक्षण किया।
डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि एक हफ्ते के निरीक्षण के बाद टीमों से कार्यालय में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से निरीक्षण अभियान में तेजी आएगी। जिन स्कूलाें की शिकायत प्राप्त हुई है, उनकी प्रमुखता से जांच कराई जाएगी। कोई विद्यालय फर्जी तरीके से संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।