फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना की खादर में बसा दी कालोनियां

विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। अफसरों ने यमुना के विचरण स्थल में भी कालोनियां बसा दी हैं। इन कालोनियों का सीवर, गंदा पानी सीधे यमुना में समा रहा है। विकास प्राधिकरण ने 500 से अधिक ऐसी कालोनियों को चिह्नित किया है लेकिन उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन



मथुरा में यमुना की हालत बदतर है। यहां अफसरों के निरीक्षण में कई बार सीवेज पंपों पर नालों का गंदा पानी सीधे यमुना में समाते हुए मिला है। इस बात का उल्लेख अफसरों की निरीक्षण आख्या में भी हुआ और यमुना कार्ययोजना की बैठक में भी ये मुद्दा कई बार उठा। लेकिन आज तक इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

कई बार प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट में यमुना में घुलित ऑक्सीजन और बायो मेडिकल ऑक्सीजन की मात्रा मानकों से कहीं अधिक पाई गई है। इसके चलते जलचरों का जीवन भी संकट में पड गया। वर्तमान में यमुना के जल का आचमन करना भी संभव नहीं है। इसमें कीडे़ तैरते मिल जाते हैं।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन से लेकर मथुरा तक यमुना किनारे कालोनियां बस गई है। इन कॉलोनियों को कॉलोनाइजर ने काटकर अपनी तो पौ बारह कर ली है। यमुना के खादर में बने इन मकानों को बनने से रुकवाने की जहमत आजतक प्रशासन नहीं उठाई। प्रशासन ने यमुना किनारे खादर में बिकी इन जमीनों को बिकने से भी नही रोका गया।

यह अवैध कॉलोनियां इस समय जगमग हो रही है। इन कॉलोनियों में जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण तक करा दिए। इसके अलावा इन कालोनियों में पीने का पानी तक मुहैया करा दिया गया। हर साल इस कॉलोनियों के लोग बाढ़ से पीड़ित रहते हैं और लाखों का नुकसान भी झेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें