फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटता रहा इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को शिकोहाबाद पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर शनिवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक छात्रा के ही कॉलेज में पढ़ता है।
विज्ञापन


औरैया जिले की रहने वाली छात्रा शिकोहाबाद स्थित एक डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। इसी कालेज में युवक भी स्नातक कर रहा है। युवक भी शिकोहाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहता है।

इस बीच युवक ने छात्रा से शादी करने की बात कहते हुए उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसके चलते दोनों साथ रहने लगे। करीब एक वर्ष बाद छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा ने परिवारीजनों को मामले से अवगत कराया। शनिवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें