फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई के आरोपी भाजपा नेता के फोन पर छोड़े

विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक मौके से भाग गया। पुलिस कार्रवाई से पहले ही भाजपा के एक नेता का फोन आ गया। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपियों को थाने से छोड़ दिया।

मंगलवार दोपहर को रामनगर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेश निगम, एचसीपी शहजाद अली और सिपाही धर्मेंद्र सिंह चौकी के गेट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी बिना नंबर की बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा बाइक की चाभी निकालते ही युवकों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


पुलिस से होती अभद्रता देख लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखते ही युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार नाम बताये हैं। वहीं, मौके से भागे आरोपी का नाम देवेंद्र है। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले भाजपा के एक नेता का फोन आ गया।

दबाव बनने पर हाथापाई के आरोपी को पुलिस ने थाने से ही बिना कार्रर्वा के छोड़ दिए। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि युवकों ने पुलिस से अभद्रता नहीं की थी। बल्कि गाड़ी सीज करने को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश चौधरी से इस संबंध में बात की गई तो उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं था और न ही थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का प्रयास किया। जब एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि यदि इस तरह की घटना हुई है तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें