फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल/कुरावली (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की दोपहर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार गाजियाबाद की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बहनें घायल हो गईं। इन्हें सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी सुमन (40) बहन मीना के साथ लखनऊ के विकास नगर में रहने वाली बहन स्वाति को लेने गई थीं। मीना कार चला रही थी। कार जब थाना क्षेत्र के गांव कंझरा के समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में सुमन की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मीना और स्वाति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।

वहीं कुरावली क्षेत्र के नहर पुल गैलानाथ के समीप रविवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बिछवां के युवक अबरार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह शाम करीब पांच बजे कुरावली से वापस घर जा रहा था। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी अबरार (25) रविवार को किसी काम से कुरावली गया था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलट गई। एक्सप्रेवे पर 24 घंटे के भीतर हुआ यह दूसरा हादसा हुआ है। शनिवार को भी इसी स्थान पर ही टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर स्कार्पियो पलट गई थी। हादसे में आगरा निवासी वृद्ध की मौत हुई थी। रविवार को भी दुर्घटनाग्रस्त कार उसी डिवाइडर से टकराई है। जिससे शनिवार को हादसा हुआ था।

थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लक्ष्मी कोल्ड स्टोर के समीप कार से टैंकर टकरा गया। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव कल्हौर पंछा के समीप हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें