फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नामांकन के चौथे दिन सभासद के लिए 17 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन चार नगर पंचायतों में सभासद पद के लिए जिले में 17 नामांकन जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 निकायों के लिए चौथे दिन चेयरमैन पद के लिए 21, सदस्य पद के लिए 83 पर्चें खरीदे गए। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नगर पंचायत भोगांव में दो, नगर पंचायत किशनी में चार, नगर पंचायत करहल में 10, नगर पंचायत कुरावली में एक सभासद पद के लिए नामांकन जमा किया गया है। प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के सामने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने नामांकन जमा किए। नामांकन पत्र खरीदने के लिए चुनाव लडने के इच्छुक लोग चौथे दिन भी नामांकन स्थलों पर पहुंचे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में नगर पालिका सहित 10 निकायों के लिए जिले की छह तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को नगर पालिका मैनपुरी में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सभासद पद के लिए नौ पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत भोगांव में अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका, जबकि सभासद पद के लिए चार पर्चे बिके। नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद पद के लिए 12 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत किशनी में अध्यक्ष पद के कोई पर्चा नहीं बिका। सभासद पद के लिए 12 पर्चे खरीदे गए।
नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए चार, सभासद पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद पद के लिए सात पर्चा खरीदे गए। नगर पंचायत ज्योंती खुडिय़ा में अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। सभासद पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत बरनाहल में अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं खरीदा गया। सभासद पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत करहल में अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे, सभासद पद के लिए 12 पर्चा खरीदे गए। नगर पंचायत कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सभासद पद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें