जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 77
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 77 सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक 466 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 मार्च 2020 से लेकर मंगलवार तक कुल 2810971 लोगों की जांच हो सकी है। जबकि जिले में 50 लाख आबादी है। 36753 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद प्रशासन द्वारा कन्टेन्मेंट की व्यवस्था नहीं की गई है।
ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
- 8 अगस्त: 19 मरीज
- 7 अगस्त: 11 मरीज
- 6 अगस्त: 3 मरीज
- 5 अगस्त: 10 मरीज
- 4 अगस्त: 11 मरीज
- 3 अगस्त: 13 मरीज