आगरा। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लंबे समय से परेशानी झेल रहे कमला नगर, नटराजपुरम और कावेरी कुंज क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। निगम करीब 17 लाख रुपये की लागत से नटराजपुरम की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराएगा। जर्जर सड़क की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद हरी ओम गोयल के प्रस्ताव के बाद सभी टेंडर प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।