आगरा। गामरी में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबॉल,कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन, कुश्ती, रस्साकसी और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने दमखम दिया। वालीबॉल में नगला कोर, कबड्डी पुरुष वर्ग सीसीएस अकादमी ने बाजी मारी। बैडमिंटन पुरुष में अभिषेक प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में शुभम राजपूत, महिला वर्ग में वर्षा भगोर जीतीं। कुश्ती में आलोक प्रथम रहे। रस्साकसी पुरुष वर्ग में लोकेंद्र सिंह और अरुण की टीम प्रथम रही। इस दौरान आगरा यूथ क्लब, भविष्य यूथ क्लब, पृथ्वीराज चौहान यूथ क्लब एवं जानकी देवी महिला मंडल के अध्यक्षों एवं सदस्यों को खेल सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ.श्रवण कुमार सहगल ने की। मौके पर डॉ.दीपक अग्रवाल, राहुल चौधरी, इंदु कुमारी, रविकांत, अंकित,आशारानी शर्मा मौजूद रहीं।