वृंदावन (मथुरा)। बांके बिहारी की देख छटा, मेरौ मन है गयौ लटा-पटा...बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को सजाए गए फूलबंगले की नयनाभिराम छटा को देख भक्त आनंद और उमंग और उत्साह से भरे नजर आए। मंदिर प्रांगण में बनाए गए फूलबंगले का अद्भुत दृश्य भक्तों को अपनी ओर खींच रहा था।
उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा की ओर से सजवाए गए फूलबंगले से पूर्व उन्होंने परिवार सहित सर्वप्रथम बांके बिहारी के विराजमान स्थल को इत्र, गुलाब जल आदि से स्वच्छ किया गया। इसके बाद सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन-अर्चन कराया।
शाम जैसे ही 5:30 बजे जैसे ही मंदिर के दरवाजे खुले, भक्तों की भीड़ मंदिर में प्रवेश कर गई। प्रांगण बांके बिहारी लाल की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय के जयकारों से गूंज उठा। रात 9:30 बजे तक भक्तों ने फूलबंगले के मध्य विराजमान आराध्य के दर्शन किए।