फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
भेजा गया पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिले में आम तौर पर मतदान शांति से संपन्न हुआ, लेकिन कुछ बूथों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत और मतदान की धीमी गति के मामलों को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। पटियाली के रम्पुरा में समस्याओं का हल न होने के कारण लोग मतदान करने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान किया। प्रशासन ने भरगैन के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गड़बड़ी की आशंका के चलते नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

भरगैन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अहमद नफीस के द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायतें प्रशासन को मिल रहीं थीं। प्रशासन ने शिकायतों को देखते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को नजरबंद किया। बाद में उन्हें थाने ले जाकर बैठाया। इसके अलावा पटियाली के प्राथमिक विद्यालय पहलोई के मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात कर्मी के द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा था। इस बात को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई तो दूसरे पक्ष के एक पोलिंग एजेंट पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। इस बात की शिकायत डीएम, एसपी के पास पहुंची। उन्होंने मौके पर पहुंच कर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी और एक मतदान अभिकर्ता को बूथ से हटा दिया। रम्पुरा मतदान केंद्र पर समस्याओं का हल न होने से लोग नाराज थे और वोट डालने को तैयार नहीं थे। बाद में सीओ, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और मतदान शुरू हुआ। हथोड़ावन मतदान केंद्र पर अधिक भीड़ जमा होने के कारण शोरशराबा होने लगा। पुलिस ने लोगोें कोक खदेड़ा। कयामपुर बहेड़िया में झगड़े की सूचना मिली, लेकिन यह अफवाह साबित हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें