फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का बदला लेने को बंटी ने दोस्त संग की थी दवाई विक्रेता की हत्या

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया पुलिस ने दवाई विक्रेता के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दवाई विक्रेता से मारपीट का बदला लेने के लिए हत्यारोपी बंटी ने अपने साथी के संग मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपियों से तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


24 जनवरी की रात गांव पोलुआ निवासी सहदेव उर्फ शैलेंद्र की मदैम-खजूरी मार्ग पर बंबे के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। सहदेव रामपुर चौराहे से अपने मेडिकल स्टोर को बंद करके घर लौट रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना राया को घेराव कर विरोध जताया था। मामले में गांव के दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सीओ महावन पीपी सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्धाज ने हत्यारोपी बंटी और चंद्रगिराम को पकड़ लिया गया है। सीओ ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व दवाई विक्रेता से हुए झगड़े में बंटी का पैर टूट गया था। इससे क्षुब्ध होकर बदले की भावना से बंटी ने अपने साथी संग उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें