फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन/फरह (मथुरा)। अलग-अलग सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत हो गई। थाना जमुनापार, गोवर्धन और फरह थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डीग के बरौली चौक निवासी अशोक (30) पुत्र प्यारेलाल शनिवार को बाइक से घर लौट रहा था। सौंख-बाईपास मार्ग पर गांव महमदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

उधर, थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर बगीचा निवासी महेश का पांच साल का बेटा मोदी उर्फ अर्जुन मां के साथ सामान खरीदने बाजार गया था। लक्ष्मीनगर चौराहे के पास मां के हाथ से छूटकर भागा बालक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


एक अन्य दुर्घटना में थाना फरह के गांव जलाल निवासी महेंद्र (25) पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार शाम बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। जलाल रोड पर कैला कोल्ड के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें