एटा। प्रदेश में विषैली शराब से हो रही लोगों की मौत पर सोमवार को जिले में प्रदर्शन हुए। एक ओर समग्र विकास परिषद के बैनर तले किसानों ने धरना दिया। वहीं सपा महिला प्रकोष्ठ ने एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव शशि प्रभा शाक्य ने कहा कि जहरीली शराब पीने से प्रदेश भर में मौतें हो रही हैं और सत्तारूढ़ पार्टी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं। प्रदेश में अगर कानून व्यवस्था दुरुस्त होती तो आज बेकसूर लोगों की मौतें होने से बच सकती थी। इस मौके पर एएसडीएम विनीत उपाध्याय को सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में किरन यादव, कुशमा देवी, बेगमवती, सोनी ठाकुर, कन्यावती, कांती जैन, शीला देवी, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, आशीष कश्यप, मीना देवी, सुधा देवी, आशा देवी, जिला महासचिव राजू यादव, अदनान सिद्दीकी, रतनेश यादव, नगेंद्र यादव शामिल हैं।
उधर, समग्र विकास परिषद द्वारा धरना स्थल पर किसानों की पंचायत हुई। जिसमें चार फरवरी को बिजनौर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और जहरीली शराब से आए दिन हो रही मौतों पर रोष जताया। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाओं से आगामी लोकसभा चुनाव मतदान का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, कुलदीप प्रतिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष, डा. राजपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, थान सिंह लोधी जिलाध्यक्ष, द्वारिका प्रशाद वर्मा महात्मा जी, नत्थू खां मौजूद रहे।