कासगंज। जिले में सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
रामकुमार पुत्र गेंदालाल निवासी नगला भूरा, मारहरा एटा आईटीआई की परीक्षा देकर ढोलना से लौट रहा था। इसी बीच गैस गोदाम के सामने मैक्स गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर चीत्कार मच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रीराम पुत्र नन्नू सिंह निवासी हुसैनपुर बाइक से उझानी जा रहा था गोला कुंआ सोरों के निकट उसकी बाइक में इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव देखकर चीत्कार कर उठे। अंशुल पुत्र गीतम निवासी नगला बदिक को चांडी रोड पर नीमरी के निकट दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्त कराया गया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। सड़क हादसे में मौत के आगोश में समाए छात्र रामकुमार की सात साल पहले शादी हुई थी। उसके एक पांच साल की तथा एक दो साल की बेटी है। पिता की मौत से इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी लता का रो रोकर बुरा हाल है।