फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हत्यारे ससुर, सास और देवर को उम्रकैद

विज्ञापन
photo - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। एफटीसी प्रथम तरुण कुमार सिंह ने भाभी की हत्या करने वाले को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई है। सास, ससुर भी हत्या करने के दोषी पाए गए हैं। तीनों को सजा सुनाए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजा है। थाना करहल के अंबरपुर निवासी सायरा बानो पत्नी इकबाल की हत्या 20 मार्च 2013 की सुबह 11 बजे खेत से घर जाते समय उसके देवर निसार खान ने अपने पिता मुमताज खां, मां अनीसा की मदद से फावड़ा से काटकर कर दी थी।
विज्ञापन


हत्या की रिपोर्ट सायरा के पिता शमशुद्दीन ने तीनों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मुकदमे की सुनवाई एफटीसी प्रथम तरुण कुमार सिंह की कोर्ट में हुई। इस दौरान मृतका सायरा के पति, वादी, विवेचक, चिकित्सक ने घटना के समर्थन में गवाही दी।

गवाही के आधार पर सायरा की हत्या करने में देवर निसार खान, ससुर मुमताज खां, सास अनीसा दोषी पाए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी अनूप कुमार यादव ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की दलील दी। एफटीसी प्रथम तरुण कुमार सिंह ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उनको 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में की हत्या
सायरा के पति इकबाल का अपने भाई निसार से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। सायरा इस मामले में पैरवी करती थी। इसी रंजिश के चलते निसार ने अपने मां और बाप की मदद से उसकी फावड़े से काटकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें