मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले क्रिश्चियन मैदान पर रॉयल क्लब और विक्रम क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें रॉयल क्लब ने विक्रम क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को अमन इंटरनेशनल स्कूल व सेंट मेरीज स्कूल के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विक्रम क्रिकेट क्लब की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विक्रम क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19 ओवर में 77 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। विक्रम क्लब की ओर से शिवांगी ने 24 रन बनाए, टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नही कर सका। रॉयल क्लब की ओर से करुणा ने तीन, शिखा ने दो व लक्ष्मी ने एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए 78 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रॉयल क्लब की ओर से आभा ने नाबाद 26 व शिखा ने नाबाद 12 रन बनाए। विक्रम क्लब की ओर से शिवांगी ने एक विकेट प्राप्त किया।
मैच में अम्पायरिंग सुनील शुक्ला व प्रबल प्रताप सिंह ने की, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने व कमेन्ट्री आरजू सक्सेना ने की। पूर्व में मैच का शुभारंभ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शशि गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉयल क्लब की शिखा को प्रदान किया गया। मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ड . बीके सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, प्रवीन भंसाली, आलोक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।