कासगंज। शुक्रवार को कोहरे और सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। ठंड के तल्ख तेवरों ने लोगों की कंपकंपी छूटा दी। ठंड से बचने को लोग जतन करते दिखे। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार की सुबह कोहरा अधिक था। दृश्यता इतनी कम थी कि लोगों को थोड़ी दूर तक भी दिखाई नहीं दिया। वाहन भी र्रेते नजर आए। तापमान छह डिग्री पर था। पारा कम रहने से ठंड की तल्खी बढ़ी हुई है। बढ़ी ठंड से लोग से परेशान हो रहे हैं। शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। बुजुर्ग अब देर से उठ रहे हैं। मार्निंग वाक को निकलने वाले लोग भी देर से निकले। लोग गरम वस्त्रों में ढके नजर आए। धूप निकलते ही बाजार में रोनक दिखाई दी। शाम को जल्द ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव व्यवस्था पर लोग ठंड से राहत पाते दिखाई दिए।
कोहरे से गेहूं के किसानों में खुशी
कासगंज। पिछले कई दिनों से कोहरा काफी था। शुक्रवार को मौसम का सबसे अधिक कोहरा था। गेहूं की फसलों के लिए कोहरा और ठंड लाभकारी होती है। किसान सरवन नदरई ने बताया कि काफी दिनों से किसान कोहरे का इंतजार था। अभी और कोहरा पडने की उम्मीद है।
गेहूं की फसल के अतिरिक्त आलू, सरसों और मटर की फसल के लिए नुकसानदायक है। किसान फसलों में बौछारी सिंचाई करते रहें। खेतों में नमी बनाए रखें, जिससे कोहरा और पाले का असर कम हो।
- राजकुमार, परियोजना निदेशक आत्मा, कृषि विभाग।