फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मां रखेंगी मध्याह्न भोजन पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मध्याह्न भोजन की शुद्धता, मात्रा एवं गुणवत्ता आदि का सत्यापन अब लाभार्थी बच्चों की माताओं से कराया जाएगा। छह सदस्यीय समूह से एक मां प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगी। एमडीएम प्राधिकरण ने हर स्कूल से छह माताओं के मां समूह का गठन कर इनके नाम व संपर्क सूत्र मांगे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में बन रहे मध्याह्न भोजन की शुद्धता, गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की माताएं करेंगी। इनमें से एक माता प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर भोजन निर्माण की व्यवस्था, मात्रा, गुणवत्ता एवं मीनू की जांच कर उपस्थिति रजिस्टर पर आख्या प्रस्तुत करेगी। इतना ही नहीं शिक्षा अधिकारी एवं प्राधिकरण अधिकारी भेाजन व्यवस्थाओं के औचक सत्यापन के लिए इनसे सीधे बात कर सकेंगे।
19 विद्यालयों ने नहीं भेजी सूचना
इस निर्देश के बाद भी जिले के 19 माध्यमिक विद्यालयों द्वेारा मां समूहों की सूचना नहीं दी गई है। इसे अनिवार्य रूप से गुरुवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मां समूह की छह माताओं को हर दिन स्कूल पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता आदि की पुष्टि करेंगी। इसकी आख्या स्कूल रजिस्टर पर भी देंगी। इनके नाम व नंबर प्राधिकरण की साइट पर ऑन लाइन रहेंगे। अधिकारी गण औचक सत्यापन के लिए इन्हें संपर्क कर जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

अमित चौहान, जिला समन्वयक, मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें