फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलई प्रेमनगर में दुर्गा प्रतिमा तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के प्रेमनगर सैलई में मंदिर में लगी दुर्गा प्रतिमा का तोड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के मोहल्ला प्रेमनगर सैलई में दुर्गा माता का मंदिर है। मंदिर में मोहल्ले के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। क्षेत्रीय बाशिंदों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर में लगी दुर्गा प्रतिमा को तोड़ दिया। डीएम नेहा शर्मा से मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मांग करने वालों में सोपाली सिंह , रामनाथ, राजवीर सिंह, शंभूदयाल, फेरी सिंह, छविराम, गांधी, संजय, छोटू, मुन्नालाल, विनोद, रामवीर सिंह, नीरज, सोनेलाल सहित काफी लोग शामिल थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ केपी सिंह ने बताया कि सैलई में मूर्ति को तोड़ने की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें