फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश धारण कर 108 अग्र महिलाओं ने निकाली यात्रा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित श्री महाराजा अग्रसेन की 5142वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। शाम को अग्र वाटिका पर अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इससे पूर्व प्रात: सात बजे कुशक गली स्थित अग्रसेन अतिथि भवन पर पुष्पाजंलि व ध्वजारोहण कार्यक्रम योगेंद्र गोयल के संयोजन में किया गया।
विज्ञापन


कलश यात्रा कटरा कसेरट से शुरू हुई जो चौक बाजार से लाल दरवाजा, कच्ची सड़क होते हुए मसानी स्थित अग्रसेन प्रतिमा पहुंची। यात्रा में अग्र समाज की 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। शाम को अग्र वाटिका पर अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण व टीन शेड का लोकार्पण किया गया।

प्रचार मंत्री डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को शाम चार बजे अग्रसेन शोभायात्रा चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन पर पहुंचेगी। इस दौरान सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर बंसल, मुख्य जयंती संयोजक दिनश चंद, उपाध्यक्ष गोपालदास, नगेंद्र मोहन मित्तल, गोवर्धन दास, शशिभानु गर्ग, डॉ. अशोक अग्रवाल, मुख्य मेला संयोजक आशुतोष गर्ग, पार्षद मीरा मित्तल, मीरा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुष्प चढ़ाकर किया पुष्पांजलि बंधन
मथुरा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति द्वारा अग्रसेन चौक मसानी पर रोली-चावल गंगाजल एवं पुष्प चढ़ाकर अग्रसेन जी का पुष्पांजलि बंधन किया गया। चौक पर आने वाली कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुष्पांजलि में समिति संस्थापक रजनी अग्रवाल, संयोजक अंजना मित्तल, अध्यक्ष सुनीता जैन, कल्पना गर्ग, निगम मंगल, निशा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, विभा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें