फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एसबी बवानिया ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में 25 किलोग्राम में करण वर्मा, 30 किलोग्राम में आंसू मिश्रा, 35 किलोग्राम में मोहित शर्मा, 40 में संदेश, 45 में लव कुश, 50 में राजेश, 50 प्लस में रामू ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में 40 में हरिओम, 45 में अनिल, 50 में सोहन सिंह, 60 में हरीश गौतम, 66 में मुरारी, 81 में रूपेश चौधरी, सीनियर बालक वर्ग के 40 किलोग्राम में प्रशांत चौधरी, 45 में जयकृष्ण, 50 में विक्रम सिंह, 55 में विनीत सिसौदिया, 60 में सचिन, 66 में चिंतामणि, 73 में योगेंद्र सिंह रहे।

बालिका वर्ग में सब जूनियर के 36 में पूनम, 40 में शिवानी, जूनियर बालिका वर्ग के 30 में शालिनी, 52 में चंचल, सीनियर बालिका के 40 किलोग्राम में मधु, 44 में राखी, 52 में सुनीता का चयन मंडली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता 11 व 12 अक्तूबर को इसी स्टेडियम में होगी। इस दौरान जिला प्रभारी डा.पदमसिंह सिंह कौंतेय, अमित गौतम, सर्वेश सोलंकी, योगेंद्र सिंह, विनोद पाल, डीके सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आदि रहे। लखन व ब्रजमोहन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें