फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में गूंजा शिला पट्टिकाएं पोते जाने का मामला,

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सपा शासनकाल के विकास कार्यों की शिला पट्टिकाएं पोते जाने के मामले को लेकर विधान परिषद में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रदेश सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा दिए गए जवाब से सपा नेता संतुष्ट नहीं हुए और विधान परिषद में हंगामा करते हुए बहिष्कार किया।
विज्ञापन


सपा शासनकाल के समय जनपद में हुए विकास कार्यों का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में किया था। वहां से आई शिला पट्टिकाओं को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में रखवा दिया गया था। सरकार बदलने के बाद इन शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोती जा रही थी।

इसका खुलासा अमर उजाला ने नौ अगस्त के अंक में किया था। इसके बाद सपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर हंगामा करते हुए एक्सईएन सुदर्शन कांत वर्मा पर कालिख फेंक दी थी। विधान परिषद सदस्य संजय लाठर ने गुरुवार को यह मामला विधान परिषद में उठाया।
विज्ञापन


इस पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए सफाई दी। जवाब से सपा नेता संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने हंगामा करते हुए विधान परिषद की कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया। संजय लाठर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया था कि पूर्व की सरकार के विकास कार्यों की शिला पट्टिकाओं पर कोई कालिख नहीं पोती गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें