फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगी, कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव बिलंदपुर (माइल स्टोन-90) में चलती कार में आग लग गई। कार सवार दो महिलाओं और दो बच्चों ने कूदकर जान बचाई। आग का शोला बनी कार पूरी तरह से जल चुकी है।
विज्ञापन


कार सवार सभी लोग नोएडा से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की दमकल ने आग बुझाई। पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। नोएडा के सेक्टर 92 निवासी प्रीति सिंह पत्नी राहुल अपनी सहेली स्मृति पत्नी मुनेश कुमार, बेटे मैथिल और अनंत के साथ शुक्रवार को वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे।

एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर के गांव बिलंदपुर (माइल स्टोन-90) पर पहुंचे ही थे कि कार में अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप लेती, उससे पहले कार सवार महिलाओं और बच्चों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाईं लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को क्रेन से हटवाकर कोतवाली भिजवाया। पीड़िता की मानें तो कार में रखी 20 हजार रुपये की नकदी भी जलकर खाक हो गई। चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि कार सवारों चारों की जान बच गई। आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें