फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायूंपुर की जनता ने किया एक्सईएन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नई आबदी हिमायूंपुर की आक्रोशित जनता ने सुबह नगर निगम में अधिशासी अभियंता का घेराव कर हंगामा किया। कच्ची गलियों के निर्माण में लापरवाही करने पर महिलाओं में अधिकारियों को जमकर खोरी-खोटी सुनाईं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 28 हिंमायूंपुर नई आबादी क्षेत्र में सालों बाद क्षेत्र की जनता कच्ची गलियों में रहने को मजबूर है। यहां जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हाल ही में दो-तीन हुई बारिश में नई आबादी टावर वाली गली में जलभराव होने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। इससे लोगों आक्रोश है। पार्षद अशोक राठौर के साथ क्षेत्र के महिला-पुरुष एकत्र होकर नगर निगम पहुंचे। जहां अधिशासी अभियंता निर्माण विकास कुरील से मिलकर सड़क निर्माण की मांग उठाई।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। महिलाओं ने एक्सईएन के कक्ष में लाइट और पंखा बंद कर दिया। महिलाओं का कहना था कि जब हम परेशानी में रह रहे हैं तो अधिकारियों को मालूम पड़ना चाहिए। पार्षद अशोक राठौर और जनता के विरोध देख एक्सईएन ने क्षेत्र में टीम भेजकर ट्राली लगवाकर पानी निकासी कराई। इसके बाद गलियों में मिट्टी डालने का काम शुरू हुआ। तब जाकर लोगाें का गुस्सा शांत हुआ। करन सिंह, धर्मेंद्र राठौर, मीरा, सावित्री देवी, सुनीता, कंठश्री, अनारदेवी, भगवान देवी, महेश, संतोषी, लालाराम, अमरवती, धर्मेंद्र, सुनील, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें