फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों की होगी गणना

विज्ञापन
farmer suicide
विज्ञापन
एटा। आठ साल पहले हुए किसानों की गणना के बाद आए अंतर को खत्म करने के लिए नई गणना का फरमान शासन ने जारी कर दिया है। किसानों की पड़ताल होने के बाद जिले को मिलने वाली तमाम सुविधाओं में भी फेरबदल हो सकेगा। अभी तक जिले में ढाई लाख से अधिक किसानों की संख्या कृषि विभाग के पास दर्ज हैं।
विज्ञापन

किसानों की गणना का फरमान कृषि विभाग के पास गया है। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ सांख्यिकी विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। तीनों विभाग मिलकर जिले के किसानों की गणना करेंगे और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर कृषि विभाग किसानों के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं से लाभान्वित कर सकेगा। वर्तमान में 2.61 लाख किसान कृषि विभाग के आंकड़ों में दर्ज हैं।
जिले में किसानों की गणना कराने के लिए शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। किसानों की गणना कराने में राजस्व व सांख्यिकी विभाग भी शामिल रहेगा। नई गणना में किसानों के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शंकर, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें