फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन मांगने की जांच को आईं संयुक्त आयुक्त उद्योग ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के नाम पर बाबु के दो प्रतिशत कमीशन मांगने की जांच के लिए बुधवार को संयुक्त आयुक्त उद्योग ने उद्योग विभाग में दस्तक दी। उन्होंने करीब दो घंटे तक उपायुक्त उद्योग के कक्ष में कमीशन मांगने से संबंधित अफसर से पूछताछ की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन स्वीकृत करने, अभ्यर्थियों की सूची जारी करने में शुरुआत से मनमानी की गई। प्रीतम नगर निवासी कमलेश कुमार साउंड कारोबार के लिए आवेदन किया था लेकिन अधिकारियों ने उसे निरस्त कर दिया। फाइल स्वीकृत कराने के लिए उसने अधिकारी व बाबु से संपर्क किया, तो उसमें कमीशन की बात कही। कमलेश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिखित में शिकायत की। उद्योग विभाग में कमीशन मांगने का मामला शासन तक पहुंचा तो उस पर जांच बिठा दी गई।

मुख्यालय के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी सुबह करीब 11 बजे जिला उद्योग केंद्र पहुंची। उन्होंने योजना से संबंधित बाबु अमरपाल को तलब किया, जिसमें कमीशन मांगने के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग के निर्देश के बावजूद विभाग ने शिकायतकर्ता को मौके पर नहीं बुलाया। उसके आवेदन पत्र से हस्ताक्षर भी चेक कराए गए। करीब एक बजे तक चली जांच के बाद संयुक्त आयुक्त उद्योग वापस लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें