फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म से फिर सुर्खियों में आएगा कासगंज

विज्ञापन
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म से फिर सुर्खियों में आएगा कासगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज का नाम एक बार फिर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म के माध्यम से सुर्खियों में आने वाला है। 19वीं शताब्दी के ब्रिटिश उपन्यासक ार फ्लिप मेेेडोज टेलर के उपन्यास ‘द कन्फेशन ऑफ ठग’ पर आधारित यह फिल्म कासगंज के ठगों पर बनाई गई है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान ठगों की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन में किस तरह से इस इलाके के सक्रिय ठग ब्रिटिश अधिकारियों को ठगी का शिकार बनाते थे। यह सन् 1839 में ब्रिटिश लेखक फ्लिप मेेेडोज टेलर ने ‘द कन्फेशन ऑफ ठग’ नाम के उपन्यास में लिखा था। इस उपन्यास के तीसरे संस्करण में कासगंज के ठगों के बारे में लिखा गया है। फ्लिप मेडोज टेलर के अलावा अन्य विदेशी लेखकों में विलियम हेनरी स्लीमन, फैनी पाथ्स, किम ए वैगनर सहित लेखकों के नाम आते हैं। जिन्होंने इस इलाके के देशभक्त ठगों के बारे में लिखा है। यह ठग ब्रिटिश शासकों का विरोध करते हुए अपनी देश भक्ति का परिचय देते थे। बताते हैं कि ये ठग नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करके ब्रिटिश अधिकारियों को बेहोश करके लूट लेते थे और कभी भी इनकी हत्या भी कर देते थे। उपन्यासकार टेलर की स्टोरी में इन ठगों के बारे में विस्तार से लिखा है।
कालाजार का मैदान है गवाह, आते रहे हैं कई विदेशी लेखक
कालाजार का मैदान इस बात का गवाह बना हुआ है। यहां छावनी में अंग्रेजी शासकों ने हॉर्स रेजीमेंट की स्थापना की थी। कर्नल विलियम गार्डनर इस रेजीडेंस की कमान संभालते थे। अब भी इनके परिवार की संपत्ति इस गांव में मौजूद है। ब्रिटिश छावनी होने के कारण कई विदेशी लेखक और साहित्यकार यहां आते रहे हैं। फ्लिप भी यहां आए थे। उस समय अंग्रेज अफसरों को इस इलाके में सक्रिय ठग अपना निशाना बनाते थे। इनके आतंक से ब्रिटिश अफसरों में खौफ था और ठगों से निपटने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों ने विशेष योजनाओं पर काम किया। यहां 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्तों ने अंग्रेजी फौजों को कई मोर्चों पर मात दी थी।
विज्ञापन

- कासगंज के राज परिवार के वंशज राव मुकुल मान सिंह बताते हैं कि इस फिल्म में आमिर खान आमिर अली नाम के ठग का किरदार निभा रहे हैं। यह ठग इसी इलाके का रहने वाला था जबकि ठगों का सरदार मुरदान खान लखनऊ से ठगों की गतिविधियां संचालित करता था। यह ठग कासगंज, एटा, अलीगढ़, मुरादाबाद सहित अन्य इलाकों में ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ब्रिटिश अफसरों को निशाना बनाकर वे लूटते थे और कई बार हत्या भी कर देते थे। यहां के ठगों के बारे में उनके परिवार के बुजुर्ग भी पूर्व के समय में किस्से सुनाते आए हैं।
रोमांचक है जिले का इतिहास
जिले के इतिहास पर काम करने वाले इंजीनियर अमित तिवारी का कहना है कि इस क्षेत्र का इतिहास बेहद रोमांचक है। ब्रिटिश ऑफीसरों पर नकेल कसने के लिए ठग हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते थे जिससे उनका खौफ अफसरों के जेहन में रहता था।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कासगंज। ‘ठग ऑफ हिंदोस्तान’ के संबंध में मुंबई में स्टार कलाकार आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में इस फिल्म की थीम के बारे में बताया है। यह फिल्म दिवाली के आस पास रिलीज होने की खबरें आ रहीं हैं। जिसमें ठगों की भूमिका महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने निभाई है। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें