कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से जुड़ा एटा का डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
एटा। देश भर के डाकघरों को एक ही सिस्टम से जोड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं। प्रदेश के दूसरे डाकघर में मंगलवार को कोर सिस्टम इंटीग्रेशन का उद्घाटन किया गया। जिसके बारे में कर्मचारियों को तमाम जानकारियां दी गईं।
मुख्य डाकघर में कोर सिस्टम इंटीग्रेशन के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर जनरल आगरा रीजन आगरा मनीषा सिन्हा ने कहा कि अब तक अलग सॉफ्टवेयर के माध्यम से काम किया जाता था, लेकिन कोर सिस्टम चालू होने के बाद एक लाख 50 हजार देश के डाकघर एक ही सिस्टम से जुड़कर कार्य करेंगे और इसकी मानीटरिंग दिल्ली के मुख्य डाकघर से की जाने लगेंगी। विशिष्ट अतिथि निदेशक डाक सेवा अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एटा मुख्य डाघकर प्रदेश का दूसरा है, जहां पर कोर सिस्टम इंटीग्रेशन का शुभारंभ हुआ है। इससे पहले बाराबंकी में चालू हुआ था। पूरे प्रदेश में कोर सिस्टम से डाकघरों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। बताया कि आगरा रीजन में आठ डिवीजन डाकघर काम कर रहे हैं जिसमें सबसे अच्छा काम एटा का रहा है यहां पर सभी डाकघर कोर बैकिंग की सेवाएं मुहैया करा रही हैं, इस लिहाज से यहां पर कोर सिस्टम इंटीग्रेशन से सबसे पहले जोड़ा गया है। कार्यक्रम संयोजक व डाक अधीक्षक एटा मंडल संतराम दुबे ने आभार व्यक्त किया।