फिरोजाबाद। घर से कोटला रोड मंडी समिति में आढ़त पर जाने के दौरान रामप्रकाश कुशवाह स्कूल के पास हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर फोर्स पहुंचा इस मामले में पीड़ित ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ ही तहरीर दी है। एसएचओ ने कहा कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
टापाखुर्द निवासी नरेशपाल सिंह जादौन की कोटला रोड मंडी प्रांगण में ही आढ़त की दुकान संचालित करते है। सब्जी मंडी आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे घर से मंडी के लिए जा रहे थे।
कोटला रोड स्थित ज्ञान गंगा स्कूल के सामने ही जैसे ही पहुंचे तभी एक महिला एवं एक पुरुष के साथ दो अन्य बाइक सवारों ने घेराबंदी कर ली। महिला के कहने पर सीधे फायरिंग कर दी। सूचना पर एसएचओ उत्तर प्रवेश कुमार हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने कहा कि नरेश पालीवाल ने जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है उनसे उनका पुराना विवाद चल रहा है। एक दूसरे के खिलाफ कई मुकदमे लिखवाए जा चुके हैं। इसके पीछे भी कोई जमीनी विवाद का मामला है।