फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में मुझे सम्मान नहीं मिल रहा था: नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हिंदुओं की उपेक्षा करके कोई भी राजनीति नहीं कर पाएगा। हिंदु भारत की पहचान हैं। हिंदुओं के अस्तित्व का नकाराना इतना आसन नहीं है। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में हुई पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन पर बोले कि जो कमजोर होते हैं। वही गठबंधन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन काल्पनिक मूर्ति के समान है। अधिक दिनों तक नहीं चलेगा क्योंकि मायावती और अखिलेश दोनों ही मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। भाजपा में अचानक शामिल होने की बात पर बोले कि सपा में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था। सपा को फिल्मी दुनिया से संबंध अधिक प्रिय थे। कहा कि वह पद के मोहताज नहीं हैं। उनका मानना है कि चर्चा में रहोगे तो ही राजनीति कर पाओगे और सफल नेता वो ही है जिसका नाम विरोधी लेते हों। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जल्द अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आशा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें