फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध न बनाने पर मासूम को फेंका

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के एक गांव में महिला द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर आरोपी युवक ने उसकी मासूम बच्ची को फेंक दिया। इससे बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

बताया गया है कि एक गांव निवासी महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने इंकार किया तो आरोपी ने पास में ही खेल रही महिला की 11 महीने की बच्ची को उठाकर फेंक दिया। इससे बच्ची घायल हो गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें