फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ मरे वतन के लोगों.. की प्रस्तुति ने याद दिलाए वीर जवान

विज्ञापन
इंडियन आर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में 18 सितंबर 2016 को उरी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत एवं शौर्य का स्मरण करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था में ‘अमर जवान शहीद स्मृति स्तम्भ’ की स्थापना की गई है। जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा (कमांडेंट राजपूत रेजीमेंट सेंटर) ने महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर, मंजूलता मल्होत्रा और महाराज जी का भारतीय संस्कृति के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत सत्कार किया गया। अतिथियों ने अमर जवान शहीद स्मृति स्तम्भ का अनावरण कर लोकार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन और मैनेजिंग डायरेक्टर लव मोहन ने अतिथियों का सम्मान किया।

अमर जवानों के पराक्रम की गाथा देश भक्ति से ओत-प्रोत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ ‘भारत हमको जान से प्यारा है, ‘सत्यमेव जयते’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर नृत्य की प्रस्तुति दी। पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सुरेशचंद्र यादव, डा. सौरभ मिश्रा, एडवोकेट संदीप त्रिपाठी, सीपी पांडेय, डा. राकेश गुप्ता, उपप्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डीनेटर अल्का दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहीद ग्रेनेडियर प्रवीन कुमार यादव के पुत्र अजय यादव, शहीद हवलदार अमरुद्दीन की पत्नी मोमना बेगम, शहीद नायक सत्यदेव यादव के भाई शिवमंगल सिंह यादव, शहीद मेजर दीपक यादव के पिता नायब सूबेदार सत्यराव, शहीद ग्रेनेडियर मुनीष यादव के पिता वेदराम सिंह, शहीद इनाम सिंह की पत्नी फूलमती, शहीद हेम सिंह यादव की पत्नी भगवती देवी, शहीद लांस नायक राम निवास की मां कण्ठ श्री, शहीद राम संजीवन लाल की मां कण्ठ श्री एवं शहीद ग्रनेडियर रतनेश कुमार की मां निर्मला देवी को फूल माला पहनाते हुए शॉल उढ़ाकर सम्मान पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें