फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार नहीं मिलेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अब किसानों को बिना आधार कार्ड के खाद नहीं मिल सकेगी। खाद लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड आवश्यक हो गया हैं। खाद विक्रेताओं को पीओएस से ही खाद की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फरवरी से पीओएस मशीन के माध्यम से प्रारंभ कर दी गई है। खाद खरीदने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड साथ में लाना होगा। अंगूठे को पीओएस मशीन पर लगाकर खाद प्राप्त की जा सकेगी। 207 खाद विक्रेताओं ने अपने स्टॉक मशीन में फीड कर बिक्री पीओएस से शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि शेष खाद बिक्रेताओं को भी स्टॉक आदि की फीडिंग पीओएस मशीन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि विक्रेता अपने स्टॉक को पीओएस मशीन में फीड नहीं करते हैं तो उन यह माना जाएगा कि विक्रेता खाद बिक्री का कार्य करना नहीं चाहते हैं। ऐसी स्थिति में उनसे पीओएस मशीन को वापस लेकर उनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। किसी भी दशा में बिना पीओएस मशीन के खाद की बिक्री नहीं की जा सकेगी। जिन विक्रेताओं को अभी तक पीओएस मशीन नहीं मिली हैं वह जिला कृषि अधिकारी से मशीन को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें